उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई गई लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हुई थी। इस परीक्षा को 3 फेज में आयोजित किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 2 दिसंबर को समाप्त हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए SI के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।
यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए वर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में एग्जाम की रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद जल्द ही अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।
यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।
· दसवीं की अंकतालिका।