फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती की परीक्षा में अब बचा है बेहद कम दिनों का समय, इसमें होना है पास तो जरूर कर लें ऐसे प्रश्नों का अभ्यास

Tue, 19 Jul 2022 11:33 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होगी। इस परीक्षा में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने जा रही है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी अगस्त के शुरुआती हफ्ते में जारी कर सकती है। ग्रुप डी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से 20 अंक के प्रश्न, गणित विषय से 25 अंक के प्रश्न, सामान्य विज्ञान से  25 अंक के प्रश्न तथा जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को पेपर को हल करने के लिए एक घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

परीक्षा में पूछे जाते हैं इस तरह के प्रश्न :

ग्रुप D भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से जिस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, उसके कुछ उदाहरण आगे दिए गए हैं :

विज्ञापन

Q1.  ब्रिटिश की ग्रीष्मकालीन राजधानी क्या थी? 
उत्तर - शिमला
Q2. गति का दूसरा समीकरण स्थिति और __ के बीच संबंध दर्शाता है
उत्तर - समय 
Q3. विद्युत धारा की अंतरराष्ट्रीय इकाई क्या होती है?
उत्तर - एम्पियर
Q4. भारत का कौन सा राज्य रबड़ का अग्रणी उत्पादक है?
उत्तर - केरल
Q5. किस खेल में सौरभ चौधरी ने हाल ही में स्वर्ण पदक जीता है? 
उत्तर - शूटिंग
Q6. ध्यानात्मक त्वरण का अर्थ क्या है? 
उत्तर - वस्तु का वेग बढ़ जाता है
Q7.  विश्व शहर शिखर सम्मेलन 2018 किस देश में आयोजित किया गया था?
उत्तर - सिंगापुर
Q8.  भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर- 14 सितंबर
Q9. किस पूर्व प्रधानमंत्री को 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?
उत्तर - अटल बिहारी वाजपेई 
Q10. यदि हम पेड़ की शाखा को तेजी से तो कुछ पत्तियों पेड़ से अलग हो जाती है। ये करण होता है।
उत्तर - जड़त्व 
Q11. साहित्य अकादमी मुख्यालय भारत के किस शहर में स्थित है? 
उत्तर - नई दिल्ली

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें