उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने फिर से आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जानी थी लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। UPBEB ने अब इस परीक्षा को 23 जनवरी को आयोजित करने का ऐलान किया है। UPBEB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है वो 12 जनवरी के बाद अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने भी UPTETया किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के
FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
ये होंगे बदलाव :
पेपर लीक की वजह से फिर से आयोजित होने वाली UPTET में इस बार कई परिवर्तन किए जाएंगे। हालांकि,इस परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं होगा और यह परीक्षा अपने पुराने पैटर्न पर ऑफलाइन मोड में ही होगी। लेकिन अब इस परीक्षा को आयोजित किए जाने का तरीका बदल जायेगा। दरअसल अब इस परीक्षा में हर परीक्षार्थी के लिए एक अलग लिफाफा होगा और नॉन टचेबल इस लिफाफे में अभ्यर्थियों का प्रश्न पत्र,कॉपी और ओएमआर शीट रखी होगी। इस परीक्षा का पेपर फिर से लीक ना हो इसलिए यह कोशिश की जा रही है कि हर ओएमआर शीट की कोडिंग अभ्यर्थी के आधार नंबर से लिंक हो। यानी ओएमआर शीट,रोल नंबर और अभ्यर्थी का आधार कार्ड नंबर इंटरलिंक होंगे ताकि सॉल्वर बैठकर परीक्षा भी देगा तो पकड़ा जाए। साथ ही इस बार प्रश्न पत्र छापने का काम उसी प्रिंटिंग प्रेस को दिया जाएगा जिसको गोपनीय दस्तावेज छापने का अनुभव हो और प्रिंटिंग प्रेस राज्य से 1000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हो।
UPTET से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें :
UPTET का आयोजन UPBEB द्वारा किया जाता है और UPBEB इस परीक्षा को हर साल आयोजित करती है। उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाने वाली UPTET,देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल है और अब CTET के तर्ज पर इसकी डिग्री को भी पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। UPTETमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षकों की भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे, SSC GD और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से
सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।