फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Lekhpal 2021: उत्तर प्रदेश में लेखपाल को मिलती हैं इतनी छुट्टियां, जान लीजिए इस महत्वपूर्ण सरकारी नौकरी से जुड़ी कुछ जरूरी चीजें

Thu, 30 Dec 2021 05:03 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
 
विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के रिजल्ट के आधार पर UPSSSC द्वारा मार्च 2022 तक 22,794 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने इन्हीं 22,794 पदों में से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और उसे धार देने के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

राज्य में एक लेखपाल को मिलती है कितने दिनों की छुट्टी :

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती में सफल होकर नौकरी प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य के अन्य कर्मचारियों की ही तरह वेतन और छुट्टियों का लाभ मिलता है। राज्य में एक लेखपाल को 14 दिनों का आकस्मिक अवकाश और प्रतिकर अवकाश तथा कलेन्डर वर्ष में 31 दिन मूल तथा पूरी सेवा में 300 दिन का अर्जित अवकाश मिलता है। इसके अलावा छुट्टी के नए नियमों के मुताबिक मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश तथा अन्य कई तरह के अवकाशों का भी लाभ मिलता है।

कब तक हो सकती है परीक्षा :

लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही प्रस्तावित थी, लेकिन तय समय पर यह परीक्षा नहीं हो सकी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें