फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022: क्या यूपी पुलिस के सिपाहियों को ट्रेनिंग में भी मिलता है वेतन, जानिए कब से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया

Tue, 01 Feb 2022 05:05 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस में 26,000 से अधिक आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती आयोजित की जाने वाली है। भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
UP Police SI Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही 26,382 नए जवान भर्ती होने वाले हैं। इन जवानों को भर्ती करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्य करने वाली पात्र एजेंसियों से टेंडर मंगाए हैं। टेंडर प्रक्रिया की जानकारी को सार्वजनिक करते हुए भर्ती बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में इस बात की जानकारी स्पष्ट कर दी गई है कि पुलिस विभाग जल्द ही 26,210 आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित करेगा। यूपीपीआरपीबी को इस भर्ती के लिए राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस, शारीरिक मापदंड व मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। हालांकि, नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP स्पेशल जनरल नॉलेज ई बुक- Download Now को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी। 

कितने महीनों की करनी होती ट्रेनिंग 

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर अंतिम रूप से सफल होने वाले उम्मीदवार को लगभग 2 वर्ष की ट्रेनिंग कराई जाती है। इस समयावधि के दौरान कैंडिडेट्स को मानसिक, शारीरिक रूप से दक्ष बनाने के साथ-साथ हथियारों को चलाने व उनसे जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैंडिडेट्स में टीम भावना का विकास करना, कठिन से कठिन समय में अपने कर्तव्यों को समझना और उनका पालन करना और कानून के अंतर्गत न्याय करने की क्षमता पैदा करना मूल उद्देश्य होता है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:        
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें        
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें        
विज्ञापन

कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें        
विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें

ट्रेनिंग के दौरान मिलता है कितना वेतन 

प्रशिक्षण के दौरान कैंडिडेट्स को 21,700 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाता है। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को करीब 6 माह तक अंडर ट्रेनिंग में रखा जाता है लेकिन इस समयसीमा में उन्हें तैनाती दे दी जाती है। छ: माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता व अन्य सुविधाओं का लाभ दे दिया जाता है। 

प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली सैलरी व अन्य लाभ 

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कुछ जरुरी बातें

आगे पढ़ें 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें