फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल 12वीं का रिजल्ट 2021: प्लस टू रिजल्ट जारी, 87.67 फीसदी विद्यार्थी पास, 136 स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी

Wed, 28 Jul 2021 04:41 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्लस टू का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। 
विज्ञापन
केरल 12वीं का रिजल्ट 2021 जारी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) ने बुधवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्लस टू का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। सूबे के शिक्षा मंत्री वी शिवंकुट्टी ने बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in और keralaresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्लस 2 के टॉपर्स को ए + ग्रेड मिले हैं। इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 87.94 फीसदी रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल 12वीं का रिजल्ट 2.81 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना स्टेट पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

इस साल ह्यूमैनिटीज में पास प्रतिशत 80.4 फीसदी है। वहीं, विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट 90.55 फीसदी रहा है। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 89.13 फीसदी रहा है। इस साल गैर सहायता प्राप्त छात्रों का पास प्रतिशत 87.67 प्रतिशत है। इस वर्ष 23,358 गैर सहायता प्राप्त छात्रों ने केरल प्लस टू की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
-keralaresults.nic.in
-dhsekerala.gov.in
- results.kite.kerala.gov.in
- kerala.gov.in

इसे भी पढ़ें-एमपी बोर्ड रिजल्ट 2021: कल जारी होगा कक्षा 12वीं का परिणाम, नतीजे देखने हेतु यह है आधिकारिक

विद्यार्थी ‘iExaMS – Kerala’ मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी बारहवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।  पिछले साल 3,75,655 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया और पास प्रतिशत 85.13 फीसदी था। 234 विद्यार्थी 100 फीसदी नंबर लाए थे। एर्नाकुलम जिले का पास प्रतिशत 91.11 फीसदी सबसे ज्यादा रहा है। सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला पठानमथिट्टा रहा है, जिसका पास प्रतिशत 82.53 फीसदी है। इस बार केरल प्लस टू रिजल्ट में 136 स्कूलों ने 100 फीसदी पास प्रतिशत हासिल किया है। 

ऐसे देखें 12वीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें