झारखंड सचिवालय में स्टेनोग्राफर की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
JSSC Stenographer Recruitment 2024: झारखंड सरकार की सचिवालय आशुलिपिक सेवा के अंतर्गत आशुलिपिक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें उसने घोषणा की कि 454 पदों पर भर्ती की जानी है। झारखंड सचिवालय में निकली स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष कोर्स किया होना चाहिए। इस पद पर चयन होने के बाद पे मैट्रिक्स लेवल 4, 25500-81100 रुपये के अनुसार वेतन मिलेगी। इन पदों पर भर्ती के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है।
7-10 अक्तूबर तक खोली जाएगी सुधार विंडो
झारखंड सरकार ने सचिवालय में आशुलिपिक के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 7 अक्तूबर को सुधार विंडो खोली जाएगी। वहीं 10 अक्तूबर तक उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। 10 अक्तूबर को सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान
झारखंड सचिवालय में निकली स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक या इसके समकक्ष कोर्स किया होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर के इस पद पर पे मैट्रिक्स लेवल 4, 25500-81100 रुपये के अनुसार वेतन मिल सकता है।
|
स्टेनोग्राफर पदों पर आरक्षण सीट
|
पदों की संख्या |
| अनारक्षित |
182 |
| एटी |
118 |
| एससी |
45 |
| अति पिछड़ा वर्ग |
37 |
| पिछड़ा वर्ग |
27 |
| आ. क. वि |
45 |
आवेदन शुल्क
झारखंड सचिवालय में निकली स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के आवेदन के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और EWS कैटेगरी अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 50 रुपये देना होगा।
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से 35 साल है। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 38 साल है। नियमों के अनुसार कुछ अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छट प्रदान की जाएगी।