झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) 2021 भर्ती के लिए 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के तहत सहायक शाखा अधिकारी (एबीओ), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए), प्रखंड आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के कुल 956 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि तारीख 14 फरवरी, 2022 है।
JSSC Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन की शुरू होने की तिथि: 15 जनवरी, 2022 ( सुबह 11:00 बजे से)
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2022
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2022
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 18 फरवरी, 2022
- आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तिथि: 19 फरवरी, 2022 (सुबह 11 बजे से) से 21 फरवरी, 2022 तक
JSSC Recruitment 2021 रिक्ति विवरण
पद रिक्ति की संख्या वेतनमान
- सहायक शाखा अधिकारी के कुल 384 पदों पर 44900 - 1,42,400 रुपये वेतन मिलेगा
- जूनियर सचिवीय सहायक के कुल 322पदों पर 19900 - 63,200 रुपये वेतन मिलेगा
- प्रखंड आपूर्ति अधिकारी के कुल 245 पदों पर 35400 - 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा
- योजना सहायक के कुल 05पदों पर 29,200 - 92,300 रुपये वेतन मिलेगा
JSSC Recruitment 2021 पात्रता मानदंड
इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
JSSC Recruitment 2021 की आयु सीमा
पुरुष के लिए 21 से 35 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित की गई है। वहीं, महिलाओं के लिए 21 से 38 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
JSSC Recruitment 2021 के लिए ये है आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क है।
- झारखंड के एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है।
- नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
JSSC Recruitment 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- अब नए अनुभाग पर जाकर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) 2021 भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- 15 जनवरी, 2022 को सुबह 11 बजे आवेदन के लिए लिंक सक्रिय हो जाएगा।
- लिंक सक्रिय होने के बाद उस पर क्लिक करके अपनी जानकारियों को भरें।
- जानकारियों को भरने के बाद आवेदन पत्र को जमा कराएं।
- अपने आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद आपका आवेदन पत्र जमा हो जाएगा।
- अब अपने आवेदन पत्र की कॉपी को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।