फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lab Assistant Recruitment: लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, चुने गए तो लाखों में होगी सैलरी

Thu, 04 May 2023 01:19 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC Lab Assistant Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की (जेएसएससी) प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज यानी 04 मई अंतिम दिन है।
विज्ञापन
JSSC लैब सहायक भर्ती - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC Lab Assistant Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की (जेएसएससी) प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज यानी 04 मई अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पांच अप्रैल 2023 से चल रही है।

विज्ञापन

JSSC Lab Assistant पदों का विवरण

जेएसएससी की भर्ती अभियान का लक्ष्य प्रयोगशाला सहायकों के लिए कुल 690 रिक्तियों को भरना है। इसमें रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिकी क्षेत्र में प्रत्येक में 230 रिक्तियां शामिल हैं।
 
पद का नाम अनारक्षित ईडब्ल्यूएस एससी एसटी बीसी1 बीसी2 कुल
प्रयोगशाला सहायक (भौतिक शास्त्र) 93 22 60 23 18 14 230
प्रयोगशाला सहायक (रसायन शास्त्र) 93 22 60 23 18 14 230
प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान) 93 22 60 23 18 14 230
कुल पद 279 66 180 69 54 42 690

JSSC Lab Assistant आयु-सीमा

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

JSSC Lab Assistant  आवेदन शुल्क

झारखंड में प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगी। राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 50 रुपये है।

JSSC Lab Assistant शैक्षणिक योग्यता

झारखंड सरकार की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए कट-ऑफ 45 फीसदी है

JSSC Lab Assistant वेतन

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मीट्रिक स्तर 6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये तक मिल सकता है।

विज्ञापन

JSSC Lab Assistant ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

  • 'एप्लिकेशन फॉर्म' पर जाएं और JLACE-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और आवेदन पूरा करें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें