फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC CGL 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया, ऐसे चेक करें

Fri, 24 Dec 2021 08:14 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC CGL 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कुल 956 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Jharkhand SSC Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अधिसूचना को देख सकते हैं। 
विज्ञापन


भर्ती का विवरण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कुल 956 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जेएसएससी द्वारा असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरीयल असिस्टेंट (जेएसए),ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर और प्लानिंक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी। 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 24 दिसंबर 2021
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 15 जनवरी 2022
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 14 फरवरी 2022
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 16 फरवरी 2022
भर्ती के लिए आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख- 19 फरवरी 2022 से लेकर 22 फरवरी 2022

भर्ती के लिए आयु सीमा और आवेदन शुल्क
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। हालांकि, नियमानुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले झारखंड राज्य से संबंध रखने वाले एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों 1000 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने पड़ेंगे।   
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर 15 जनवरी 2022 से लेकर 14 फरवरी 2022 तक आवेदन करना होगा। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें