फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result 2021 : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया अनुमंडल कृषि पदाधिकारी परीक्षा का परिणाम, यहां देखें 

Fri, 24 Dec 2021 07:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Result 2021 :  जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह बिहार लोक सेवा आयोग ने (बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
BPSC Exam Result 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने (बीपीएससी) ने उपखंड कृषि, डीपीडी और सहायक निदेशक का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह बिहार लोक सेवा आयोग ने (बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


बिहार लोक सेवा आयोग ने (बीपीएससी) द्वारा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा सहायक निदेशक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम 7 नवंबर 2019 को जारी किया गया था। इस भर्ती के जरिए आयोग द्वारा कुल 235 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 603 अभ्यर्थियों को सफल किया गया था। इसके बाद विभिन्न कारणों से नियुक्ति प्रक्रिया में देरी हो गई थी। 6 अक्तूबर 2021 को न्यायलय ने इस परिणाम को जारी करने से रोक हटाकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद आयोग द्वारा 22 नवंबर 2021 से लेकर 28 नवंबर 2021 तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया।  

231 उम्मीदवारों की हुई नियुक्ति़
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई बिहार लोक सेवा आयोग ने (बीपीएससी) ने उपखंड कृषि, डीपीडी और सहायक निदेशक की अंतिम मेरिट सूची में कुल 231 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। चार सीटें दिव्यांग अभ्यर्थियों की अनुप्लब्धता के कारण रिक्त रह गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ग अनुसार चयनित उम्मीदवार 

1. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या- 99
2. एससी वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या- 38
3. एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या- 4
4. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या- 27
5. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या- 52
6. पिछड़े वर्ग के महिला उम्मीदवारों की संख्या- 11 

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भर्ती का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें