फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC कॉन्स्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 17 Jul 2019 11:34 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), झारखंड ने एक्साइज कॉन्स्टेबल प्रतियोगिता परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन पदों पर परीक्षा 04 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड 4 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर कुल 518 रिक्तियों के लिए आवेदन निकाले गए थे। परीक्षा के उपरांत फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक डेटा और डिजिटल फोटो लिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो युक्त पहचान पत्र ले जाना न भूलें। अगर पहचान पत्र व एडमिट कार्ड में आपके नाम या अन्य जानकारी में किसी प्रकार की कोई भिन्नता होगी तो अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर डाउनलोड करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-  
चरण 1 : उम्मीदवार एडमिट कार्ड के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : फिर JSSC एक्साइज कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2019 की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ये न लें जाएं परीक्षा केंद्र पर-
कैलकुलेटर, पेजर, मोबाइल फोन, डिजिटल डायरी, लॉगबुक, ईयरफोन, ब्लूटूथ या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था भी की गई है।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें