फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पटवारी के 3,835 पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

Tue, 16 Jul 2019 03:33 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Patwari Recruitment 2019 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 'पटवारियों' (राजस्व अधिकारियों) के 3,835 पदों पर भर्ती के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार द्वारा 3,835 रिक्ति पदों में से 1,835 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इन भर्तियों के साथ ही कृषि उपज मंडी समिति में कृषि विपणन बोर्ड के क्लर्क के 801 पदों पर भी भर्ती होनी है। सामान्य श्रेणी में 10 प्रतिशत 'आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग' (EWS) के नए प्रावधानों के अनुसार भर्ती के लिए संशोधित अधिसूचना राज्य अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी।

पटवारी भर्ती के संबंध में मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी। साथ ही पिछली सरकारी पर इन भर्तियों को लेकर निशाना भी साधा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'हमारी सरकार द्वारा पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती की जाएगी और इन प्रस्तावों को मंजूरी भी दे दी गई है। पिछली सरकार ने 2,000 राजस्व अधिकारियों को काम पर रखने की मंजूरी दी थी। लेकिन उस पर कोई भर्ती नहीं हुई थी।'
विज्ञापन

 



शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें