SSC 2023 Exam Shceule 19 भर्तियों का है कार्यक्रम
एसएससी ने इस बार 19 बड़ी भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आगामी वर्ष में एसएससी द्वारा भरी जाने वाली कई रिक्तियों के लिए अस्थायी परीक्षा तिथियां, ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा और अधिसूचना जारी होने की संभावित तिथियां जारी की हैं। एसएससी न्यू एग्जाम कैलेंडर 2023 को यहां ssc.nic.in से पीडीएफ में डाउनलोड किया जा सकता है। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 की परीक्षा एक अप्रैल, 2023 को जारी की जाएगी और परीक्षा जून-जुलाई 2023 को जारी की जाएगी।
SSC CGL Exam जुलाई-अगस्त 2023 में
कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2023 की अधिसूचना नौ मई, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा जुलाई-अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एवं संविदा परीक्षा 2023 का विज्ञापन नोटिफिकेशन 26 जुलाई, 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा अक्तूबर 2023 में आयोजित की जाएगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023 में सब-इंस्पेक्टर के लिए अधिसूचना 20 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी और परीक्षा अक्तूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।