फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 10वीं/12वीं पास की भर्ती, सैकड़ों पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑर्डनेंस फैक्टरी, कानपुर ने कुल 153 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। निर्धारित पदों में क्लर्क, वेल्डर, नर्स, कुक, फायरमैन, स्टेनोग्राफर, एलडीसी इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित विषय में 10वीं व 12वीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। अन्य योग्यताओं के अंर्तगत लोअर डिविजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पद के लिए निर्धारित टाइपिंग योग्यता होना आवश्यक है।

इन सभी पदों पर उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर वरिष्ठ नर्स के पद पर 9,300 से 34,800 रुपये और शेष अन्य पदों पर 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये प्रतिमाह और ग्रेड पे 1,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकार किए जाएंगे केवल ऑनलाइन आवेदन

निर्धारित पदों पर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से पूर्णतयः मुक्त रखा गया है।

संबंधित वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को प्राप्त कर लें। आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक संबंधित समस्त प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'सीनियर जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी, फूलबाग कानपुर उ.प्र. 208001' के पते पर भेजें।

योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पद से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए फैक्टरी की वेबसाइट www.oefkanpur.gov.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें