उत्तर रेलवे ने हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर (स्वास्थ और मलेरिया निरीक्षक) के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 16 है। निर्धारित पदों पर आवेदकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से रसायन विज्ञान से बीएससी डिग्री या डिप्लोमा के साथ समकक्ष/हेल्थ सर्टिफिकेट/सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 20,570 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।