उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में योग्य उम्मीदवारों के लिए तकनीशियन ग्रेड II के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 390 है।
इन पदों में इलेक्ट्रिकल, मकैनिकल व इंस्ट्रूमेंट ट्रेड के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदकों के पास पदों से संबंधित आईटीआई प्रमाणपत्र और डीओईएसीसी द्वारा सीसीसी का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।