कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) ने योग्य उम्मीदवारों के लिए ड्राइवर व कंडक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
पदों की कुल संख्या 1,463 निर्धारित की गई है। इन पदों में ड्राइवर के 630 पद व ड्राइवर-कम-कंडक्टर के 833 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गयी है।
इसके अलावा इन पदों के लिए आवेदकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 24 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 3 मार्च, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु 11,020 से 18,170 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।