फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CEL में हो रही है भर्ती, 73 हजार रुपए सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कार्यकारी निदेशक (वित्त), प्रबंधक (आर एंड डी), सहायक प्रबंधक (एचआरडी), सहायक प्रबंधक (सिक्योरिटी सर्विलेंस सिस्टम ग्रुप), मुख्य प्रबंधक (प्रोडक्शन), मुख्य प्रबंधक (माइक्रोवेव), वरिष्ठ तकनीशियन प्रबंधक के पद समेत अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों की कुल संख्या 26 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों के पास संबंधित ट्रेड में स्नातक/परास्नातक की डिग्री का होना आवश्यक है। आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 27 वर्ष व अधिकतम आयु 52 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदक को 12,600 रुपये से लेकर 73,000 रुपये तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद में भेजना होगा आवेदन

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये व आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए निःशुल्क है।

आवेदन शुल्क डीडी के रूप में 'सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व 'चीफ मैनेजर (एचआरडी), सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, साहिबाबाद, जिला-गाजियाबाद, यूपी 201010' के पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 10 मई, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.celindia.co.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें