फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में नौकरी का मौका, 65 हजार रुपए सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 125 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में प्रोफेसर के 29 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 65 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 31 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत विषयों के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। डिमांड ड्राफ्ट 'फाइनेंस ऑफिसर, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी' के पक्ष में बनेगा।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति, जनजाति और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान के तौर पर चयनित आवेदकों को प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 37,400 - 67,000 रुपये ग्रेड पे 9,000 रुपये दिया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100 रुपये ग्रेड पे 6,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

25 मई तक कर सकते है आवेदन

इन पदों ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के इच्छुक आवेदक कॉलेज से या वेबसाइट से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में भरें हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति और डिमांड ड्राफ्ट के साथ संलग्न कर 'द सेक्‍शन ऑफिसर, रिक्रूटमेंट सेल, कमरा नं. 131-132, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली-110067' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 25 मई, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व ‌पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करना होगा। आवेदन से संबंधित विस्‍तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदन जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jnu.ac.in/Career/ADVT_NO_RC_50_2015.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें