फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की ये बड़ी कंपनी देगी बंपर नौकरियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 14 Jul 2020 11:58 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के इस संकट में देश की एक बड़ी कंपनी ने हजारों नौकरियां देने की योजना बनाई है। यह कंपनी सीधे संस्थानों से भर्तियां कर बंपर नौकरियां देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) इस साल भारत में 40 हजार नई भतियां करेगी। बताया जा रहा है कि इन भर्तियों की संख्या 45 हजार तक भी पहुंच सकती है। 

विज्ञापन


कंपनी ने पिछले साल भी इतनी ही भर्तियां निकाली थी। कोरोना वायरस की वजह से कंपनी को जून तिमाही में राजस्व का नुकसान हुआ था। कंपनी के राजस्व में भारी गिरावट आई थी लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने इस बार भी कैंपस से पिछले साल के बराबर भर्तियां करने की योजना बनाई है। टीसीएस भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी भर्तियां निकालेगी। कंपनी ने अमेरिका में इस साल कैंपस से करीब दो हजार भर्तियां करने का फैसला किया है। वहीं, विप्रो ने साफ कर दिया है कि कोरोना संकट के चलते कंपनी किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकालेगी। विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा है कि किसी कर्मचारी को नौकरी से निकालने की योजना नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें