फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APPSC Group 2: परीक्षा के लिए हॉल टिक हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 14 Jul 2020 09:54 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Appsc 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 13 जुलाई, 2020 को APPSC ग्रुप 2 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश पत्र APPSC की आधिकारिक साइट पर कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए जारी किए गए हैं। एपीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.ap.gov.in है। बता दें कि समूह II के लिए परीक्षा राज्य में 20 जुलाई से 23 जुलाई, 2020 तक निर्धारित की गई है। इससे पहले अंतिम उत्तर कुंजी 22 जनवरी, 2020 को आयोग द्वारा जारी की गई थी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

विज्ञापन


कैसे डाउनलोड करें- 

  • सबसे पहले APPSC की आधिकारिक साइट psc.ap.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीपीटी लिंक के लिए एपीपीएससी ग्रुप 2 हॉल टिकट 2020 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

समूह 2 के लिए परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट आयोग द्वारा 5 मई, 2019 को आयोजित किया गया था। प्रारंभिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर 9 मई, 2019 को जारी की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,95,036 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उनमें से, केवल 2,28,263 उम्मीदवारों ने अपने हॉल टिकट डाउनलोड किए और 1,77,876 (77.92%) परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें