फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का खास मौका, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्कस ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने मेंबर टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ (एमटीएसएस) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 15 है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनुभव के अंतर्गत आवेदक को संबंधित क्षेत्र (नेटवर्किंग, प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) में एक वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आयु सीमा के तहत आवेदक की अधिकतम आयु 35/56 वर्ष (पदों के अनुसार अलग-अलग) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300 से लेकर 34,800 और ग्रेड पे 4,600 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट 'सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्कस ऑफ इंडिया' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

उम्मीदवार एसटीपीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें व ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर उसके साथ जरूरी दस्तावेजों और निर्धारित आवेदन शुल्क के डिमांड ड्रॉफ्ट को संलग्न कर 'सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्कस ऑफ इंडिया, गंगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, कॉम्‍प्लेक्स, सेक्टर-29, नोएडा-201303' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 31 मई, 2015 निर्धारित की गई है। योग्य पाए गए आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.noida.stpi.in पर लॉग आन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें