JKSSB Supervisor Result 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने आज, यानी 9 जुलाई को जेकेएसएसबी सुपरवाइजर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार सुपरवाइजर, समाज कल्याण विभाग, जिला कैडर के पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा 23 जून, 2024 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, परिणाम/स्कोर-शीट पूरी तरह से ओएमआर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित है। पदों के लिए चयन मानदंड के आधार पर किया जाता है- वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा के लिए 95 अंक और गृह विज्ञान, बाल विकास/समाजशास्त्र में से एक विषय वाले उम्मीदवारों के लिए 5 अंक।