जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड(जेकेएसएसबी) द्वारा जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट के पद के लिए हुई परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जेकेएसएसबी के जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 7 से 11 दिसंबर 2021 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों के पास अपनी आपत्तियों को भेजने के लिए 17 दिसंबर, 2021 तक का समय है। उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवार इसके नोटिस को वेबसाइट में जाकर अच्छी तरह से पढ़ लें।
जिन भी उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तियों को दर्ज करना है, वह नोटिस में दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। नोटिस में बताया गया है कि उत्तर कुंजी पर सवाल उठाने के साथ अपनी आपत्ति के साथ उन दस्तावेजों को भी भेजना होगा, जिसके माध्यम से उत्तर कुंजी पर सवाल उठाए गए हैं। अपनी आपत्तियों को सत्यापित करने के लिए यह दस्तावेज उम्मीदवारों को भेजने होंगे।
उत्तर कुंजी को लेकर उठाए गए सवालों की बोर्ड समीक्षा करेगा। जिसके बाद फाइनल आंसर की और परिणाम की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और शिफ्ट दर्ज करना आवश्यक है।
जेकेएसएसबी जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट भर्ता की उत्तर कुंजी 2021 को ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज बाईं तरफ लिखे हुए, जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट डिवीजनल काडर जम्मू-कश्मीर के पद के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा के लिए आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज प्रदर्शित होगा। आवश्यक सूचना को भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
4. उत्तर कुंजी की एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
5. उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।