फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Recruitment: जूनियर असिस्टेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर शुरू हुई भर्ती, 40 की उम्र वाले भी पात्र

Thu, 10 Feb 2022 06:43 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB Recruitment: उम्मीदवारों को आवेदन करने से पूर्व जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर के जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती अधिसूचना देख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
JKSSB Junior Assistant Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB Junior Assistant Recruitment 2022: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभागों में कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती आवेदन के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा के दायरे में आने वाले सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पूर्व जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर के जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती अधिसूचना देख लेनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 10 फरवरी, 2022 से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती 89 पदों के लिए की जा रही है। हालांकि, आवेदकों को स्नातक पास होना अनिवार्य है।

JKSSB Recruitment की महत्वपूर्ण जानकारी

  • रिक्त पदों की संख्या : 89
  • पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत : 10 फरवरी, 2022 से 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 मार्च, 2022 तक
  • चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट 
  • आधिकारिक वेबसाइट : jkssb.nic.in

JKSSB Recruitment पदों का विवरण

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर कुल 89 रिक्तियां हैं जो जेकेएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के तहत भरी जाएंगी। इनमें से जूनियर असिस्टेंट के 34 पद हैं जबकि जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 55 पद निर्धारित हैं। 
 

JKSSB Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के 89 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क के भुगतान का तरीका केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से है। 
 
विज्ञापन

JKSSB Recruitment में आवेदन कैसे करें?

जेकेएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी, 2022 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय की भाग-दौड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन पत्र भर लें। इच्छुक उम्मीदवार जेकेएसएसबी भर्ती के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-
  1. सबसे पहले वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  2. ऊपरी दाएं कोने पर उम्मीदवार पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
  3. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
  4. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होगा।
  5. कैंडिडेट लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  6. अब अपने पूरे विवरण के साथ आवेदन पत्र को पूरा करें।
  7. स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. फॉर्म जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  9. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें