फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Recruitment: जेकेएसएसबी जेई / एसआई परीक्षा कार्यक्रम जारी, 1363 पदों पर होगी भर्ती

Fri, 04 Nov 2022 05:20 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB Recruitment: जेकेएसएसबी जेई / एसआई परीक्षा कार्यक्रम जारी, 1363 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB JE Civil Recruitment: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षाओं का अस्थायी कैलेंडर जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम jkssb.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, जूनियर इंजीनियर सिविल पदों के लिए सीबीटी पांच और छह दिसंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए परीक्षा 07 से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। 


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उपरोक्त प्रत्येक आइटम की परीक्षा तिथि और कार्यक्रम बोर्ड द्वारा अलग से घोषित किया जाएगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1363 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 163 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए और 1200 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें