फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Exam Cancelled: जेकेएसएसबी ने रद्द की जेई सिविल, लेखा सहायक परीक्षा, अनियमितताओं का दिया हवाला

Thu, 01 Sep 2022 10:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB Exam Cancelled: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा और परिणाम दोनों को रद्द कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, जेकेएसएसबी ने कहा कि लिखित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के बाद उसने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया।
विज्ञापन
JKSSB Exam 2022 Cancelled - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB Exam Cancelled: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने इस साल मार्च में आयोजित जूनियर इंजीनियर (सिविल) और लेखा सहायक लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, जेकेएसएसबी ने कहा कि लिखित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के बाद उसने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर निरस्तीकरण नोटिस की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

JKSSB Exam Cancelled: परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा जल्द

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर परीक्षा की नई तिथियों के बारे में लेटेस्ट जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। जेकेएसएसबी लेखा सहायक परीक्षा 06 मार्च को ओएमआर-आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार मोड में आयोजित की गई थी और उसके लिए बोर्ड की ओर से परिणाम 21 मार्च, 2022 को घोषित किया गया था। 
 

JKSSB Exam Cancelled: 2020 और 2021 में निकलीं थीं भर्ती अधिसूचनाएं

हालांकि, अब जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा और परिणाम दोनों को रद्द कर दिया गया है। भर्ती अभियान लेखा सहायक (वित्त विभाग), यूटी कैडर के 972 पदों के लिए विज्ञापन अधिसूचना संख्या 04/2020 के लिए विज्ञापित किया जा रहा है। वहीं, जल शक्ति विभाग में विज्ञापन संख्या 05/2021 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 163 पदों के लिए 20 मार्च को जेई सिविल परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें