फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC Recruitment 2022: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग में भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Wed, 10 Aug 2022 09:33 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए आयु-सीमा अधिकतम 43 वर्ष निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
JKPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई के पदों पर बंपर भर्ती जारी की गई है। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज बुधवार 10 अगस्त, 2022 को है। तो जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  jkpsc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर सकते हैं। आइए हम आपको इस खबर में बताते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्ती
जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 46 निर्धारित की गई है। इनमें से 40 पद असिस्टेंट प्रोफेसर, 03 पद लाइब्रेरियन और 03 पद पीटीआई के लिए है। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए आयु-सीमा अधिकतम 43 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक करना चाहिए।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 निर्धारित है। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें।
  • अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें