फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC Recruitment 2022: जेकेपीएससी ने शुरू की विभिन्न पदों पर भर्तियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Fri, 08 Jul 2022 06:33 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC Recruitment 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
JKPSC Recruitment 2022
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC Recruitment 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 01 से 03 अगस्त, 2022 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। 

विज्ञापन

भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 46 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 40 रिक्तियां सहायक प्रोफेसर के पद के लिए, तीन लाइब्रेरियन के लिए और तीन पीटीआई के लिए हैं। अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा एक जनवरी, 2022 तक 43 वर्ष है। 

यह भी पढ़ें : UPSC Success Story: 10वीं में थर्ड डिवीजन पास हुए थे ये चर्चित आईएएस अधिकारी, देखें मार्कशीट
विज्ञापन

 

JKPSC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की भर्ती में अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू हैं। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और अन्य विवरण देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है। 

यह भी पढ़ें : पढ़ाई-लिखाई में नहीं चलता था माही का दिमाग, 12वीं में सिर्फ इतने नंबर ला पाए थे दुनिया के सबसे सफल कप्तान
विज्ञापन

JKPSC Recruitment: रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन पर जाएं और 'नौकरी/ऑनलाइन आवेदन' पर क्लिक करें।
  3. अब आप अपना आवेदन पत्र भरें, फिर दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। 
  4. उम्मीदवार फॉर्म जमा करने से पहले उसे डाउनलोड करके रख लें और प्रिंट आउट भी ले लें।

यह भी पढ़ें : IAS Sreenath K Success Story: मिलिए उस कुली से, जिसे रेलवे स्टेशन के Free WiFi ने बना दिया IAS अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें