फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Civil Judge Recruitment: सिविल जज के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Mon, 28 Aug 2023 04:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC Civil Judge Recruitment: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
Civil Judge - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC Civil Judge Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन

Civil Judge Recruitment पदों का विवरण-आयुसीमा

जम्मू और कश्मीर अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में कुल 69 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी।

Civil Judge Recruitment आवेदन शुल्क

सिविल जज भर्ती आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। पीएचसी उम्मीदवार को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

JKPSC Civil Judge शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष कानून की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

Civil Judge Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।

  • रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।

  • अब सिविल जज पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें