JKPSC CCE Mains Admit Card: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदावारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारियों का प्रयोग करना होगा। इसके बाद वह अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।
JKPSC CCE Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 10 मार्च, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा की समाप्ति 17 मार्च, 2022 को होगी। परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ अपना वैद्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आए। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इनका पालन करें।
JKPSC CCE Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे
CCE Mains Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।