फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC CCE Main Result Out: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जारी किया संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का परिणाम

Mon, 21 Nov 2022 07:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC CCE Main Result 2021 Declared : जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC CCE Main Result 2021 Declared: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 08 से 18 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान कुल 220 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 100 रिक्तियां जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के पद के लिए हैं, 50 जम्मू-कश्मीर पुलिस (जी) सेवा और जम्मू-कश्मीर लेखा (जी) सेवा के लिए 70 के लिए हैं।

विज्ञापन

JKPSC CCE Main Result 2021: पीटी/ वाइवा-वॉयस पांच दिसंबर से 

अधिसूचना में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में योग्य घोषित किया गया है, वे व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। पीटी/ वाइवा-वॉयस पांच दिसंबर, 2022 से शुरू होने वाला है। साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए ई-बुलावा पत्र एक दिसंबर, 2022 से आयोग की वेबसाइट jkpsc.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम जारी होने के एक महीने के भीतर आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे और 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
 
विज्ञापन

JKPSC CCE Main Result 2021 डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, जेके कंबाइंड कॉम्पिटिटिव (मेन्स) परीक्षा 2021 - उसके परिणाम पर क्लिक करें।
  3. अब आपको रिजल्ट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  4. इसमें अपना रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  5. उममीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें