BPSC 67TH CCE MAINS 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CCE) मेन्स 2022 परीक्षा के लिए आज (21 नवंबर, 2022) से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स 2022 परीक्षा पास की है, वे मुख्य परीक्षा के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.nih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। । पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर, 2022 है। बीपीएससी आवेदन जमा करने के बाद एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोलेगा। जो 06 दिसंबर तक खुला रहेगा। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा कुल 802 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा दो अनिवार्य विषयों सहित तीन विषयों सामान्य हिंदी जिसमें 100 अंक होंगे, जिसमें उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे, और सामान्य अध्ययन के लिए आयोजित की जाएगी ।