फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC AE Recruitment 2023: जेकेपीएससी सहायक अभियंता सिविल के पदों पर भर्ती में आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ी

Sat, 28 Jan 2023 07:12 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC AE Civil Recruitment 2022-23: जेकेपीएससी ने जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC AE Civil Recruitment 2022-23: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। योग्य उम्मीदवार पांच फरवरी, 2023 तक jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अप्रैल 2023 के चौथे सप्ताह में आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 50 सहायक अभियंता (सिविल) के रिक्त पदों को भरना है।   

विज्ञापन

JKPSC AE Recruitment योग्यता एवं पात्रता मानदंड

आयु सीमा : ओएम/ सरकारी/ सेवारत उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पीएचसी और आरबीए/ एससी/ एसटी/ एएलसीआईबी/ एसओसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीएसपी श्रेणी के आवेदकों की उम्र क्रमश: 42 वर्ष और 43 वर्ष होनी चाहिए।

 

शैक्षणिक योग्यता : भारत में मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थान से उपयुक्त इंजीनियरिंग ब्रांच में सिविल इंजीनियरिंग या AMIE सेक्शन (AandB) की प्रासंगिक शाखा में स्नातक की डिग्री।

 

JKPSC AE Recruitment के लिए आवेदन करने के लिए कदम

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2. रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स/ ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

JKPSC AE Recruitment आवेदन शुल्क

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है।

 

विज्ञापन

JKPSC AE Recruitment चयन प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता सिविल के पद पर भर्ती के लिए आवेदकों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू/वाइवा-वॉयस के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर देखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें