रिक्त पदों का विवरण
- ग्रामीण गृह रक्षक- 1276 पद
- शहरी गृह रक्षक- 338 पद
नियुक्ति क्षेत्र: कांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी सहित अन्य प्रखंड।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन परीक्षा देनी होगी। केवल शहरी गृह रक्षक पद के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो एक समान रखा गया है।
होमगार्ड भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
- आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpotalhg.egovran.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को खुद का रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।