आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि जिन अभ्यर्थियों को उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति है, वे 100 रुपये प्रति प्रश्न (सेवा शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान कर 16 जुलाई से 18 जुलाई 2025 की रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
- अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल > क्वेश्चन ऑब्जेक्शन लिंक पर जाना होगा।
- आपत्ति के साथ प्रामाणिक पुस्तकों/स्रोतों का प्रमाण देना अनिवार्य है।
- बिना प्रमाण के भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
- किसी अन्य व्यक्ति द्वारा की गई आपत्ति (जो परीक्षा में शामिल नहीं था), मान्य नहीं होगी।
ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।