बिहार में सरकारी आईआईटी में बंपर पदों पर रिक्तियां भरी जानी हैं। यहां लगभग 2500 पदों को चरणवार तरीके से भरा जाना है। बताया जा रहा है कि श्रम विभाग ने इन पदों को भरने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इन पदों को सरकारी आईआईटी के प्रशिक्षण की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के लिए जल्द भरा जाना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 149 सरकारी आईटीआई में हर साल लगभग 25 हजार युवाओं का नामांकन लिया जाता है। इस हिसाब से इन आईआईटी संस्थानों में 2700 इंस्ट्रक्टर, 535 ग्रुप इंस्ट्रक्टर, 325 प्राचार्य एवं उप प्राचार्य संवर्ग के पदाधिकारियों की जरूरत है। इनकी सहायता के लिए 850 लिपिक संवर्ग के कर्मियों का पद भी सृजित है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अभी 2700 इंस्ट्रक्टर के बदले सिर्फ 218 नियमित और 212 कांट्रेक्ट इंस्ट्रक्टर कार्यरत हैं। इनके पर्यवेक्षण के लिए 535 ग्रुप इंस्ट्रक्टर के बदले 261 ही कार्यरत हैं।
आईआईटी में इन पदों को भरने के लिए श्रम संसाधन विभाग समीक्षा भी कर चुका है। जिसमें पया गया है कि इन पदों के खाली रहने से कौशल विकास प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जल्द ही बिहार में सरकारी आईआईटी में बंपर पदों को भरा जाएगा। अधिकारियों का भी मानना है कि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सके।