फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज की अधिसूचना टली, अब 29 जुलाई को होगी जारी

Wed, 22 Jul 2020 04:30 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

UPSC : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2020 की अधिसूचना टाल दी है। यह अधिसूचना आज जारी होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। यूपीएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अब कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज की अधिसूचना 29 जुलाई को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरियां: नर्स से लेकर अकाउंट असिस्टेंट, सब- इंस्पेक्टर से लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक हो रही हैं बंपर भर्तियां 

यूपीएससी के संशोधित कैलेंडर के मुताबिक, कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा की अधिसूचना 22 जुलाई को जारी होने वाली थी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त थी। जबकि परीक्षा की तिथि 22 अक्टूबर को तय थी। इसे लेकर आज जारी होने वाली अधिसूचना को अब स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस साल कोरोना महामारी की वजह से इस परीक्षा के आयोजन में  देरी हो रही है।  कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। प्रवेश परीक्षाओं सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


इस परीक्षा को लेकर यूपीएससी हर साल अप्रैल में अधिसूचना जारी करता है और जुलाई में परीक्षा हो जाती है। लेकिन इस बार परीक्षा में देरी हो रही है। पिछले साल सीएमएस के तहत 965 पदों को भरा गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-असम में असिस्टेंट इंस्पेक्टर भर्ती आवेदन के तीन दिन बाकी, दिल्ली पुलिस में 5 हजार से ज्यादा नौकरियों के मौके

जिसमें से 300 पद रेलवे में सहायक संभागीय चिकित्सा अधिकारी के थे। भारतीय आयुध कारखानों में सहायक चिकित्सा अधिकारी के लिए 46 पदों पर भर्तियां हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में जूनियर स्केल पदों के लिए 250 पदों को भरा गया था। इसी तरह से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी के लिए सात और 362 पद पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल जीआर- II के पद लिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें