फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी ने निकाली एलडीसी और स्टेनो की भर्ती, हेड कांस्टेबल और एएसआई रैंक की नौकरी

Tue, 24 May 2022 11:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Recruitment 2022 : भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से हेड कांस्टेबल (HC) कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
ITBP Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी यानी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से हेड कांस्टेबल (HC) कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

आईटीबीपी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आठ जून, 2022 को शुरू हो रही है। भर्ती आवेदन के लिए आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर लिंक सक्रिय किया जाएगा। 
 

286 पदों पर की जाएगी नियुक्तियां

आईटीबीपी के भर्ती अभियान के माध्यम से डायरेक्ट एंट्री एंड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के तहत कुल 286 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उनमें से 158 रिक्तियां हेड कांस्टेबल पुरुष और महिला के लिए, 90 हेड कांस्टेबल एलडीसीई के लिए, 21 एएसआई स्टेनोग्राफर और 17 एएसआई स्टेनो एलडीसीई पदों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईटीबीपी रिक्ति विवरण के बारे में अपडेट और विस्तृत अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। 

ITBP Recruitment 2022 के लिए आवश्यक योग्यता

हेड कांस्टेबल के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होना आवश्यक है। वहीं, एएसआई आशुलिपिक भर्ती के उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट पर 10 मिनट का डिक्टेशन और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 50 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 65 मिनट का ट्रांसक्रिप्शन स्पीड होनी चाहिए।  
 

ITBP Recruitment के लिए आयु सीमा 

  • हेड कांस्टेबल के लिए सीधी भर्ती आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष है। 
  • हेड कांस्टेबल के लिए एलडीसीई - 35 वर्ष तक 
  • एएसआई स्टेनो भर्ती - 18 से 25 वर्ष 
  • एएसआई स्टेनो एलडीसीई - 35 वर्ष तक 

ITBP Recruitment हेड कांस्टेबल और एएसआई वेतन
  • हेड कांस्टेबल को मासिक वेतन : 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक
  • एएसआई कांस्टेबल को मासिक वेतन : 29,200 रुपये से 93,200 रुपये तक

ITBP Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया 

आईटीबीपी भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) आदि के दौर से गुजरना होगा। 
 
विज्ञापन

ITBP Recruitment 2022 की आवेदन की प्रक्रिया

  1. आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग देखें।
  3. ITBP Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपने आप को पंजीकृत करवाएं और क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  5. लॉग इन करने के बाद, फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें