फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा पदों के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए कहां और कैसे करना है आवेदन

Tue, 14 Nov 2023 02:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। आईटीबीपी ने इस भर्ती अभियान के लिए मेधावी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती से जुड़ा विवरण आप नीचे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
ITBP Constable Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Constable Recruitment 2023: आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल/जनरल ड्यूटी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आईटीबीपी ने इस भर्ती अभियान के लिए मेधावी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार - recruitment.itbpolice.nic.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हुई है और अंतिम तिथि 28 नवंबर है।

विज्ञापन

कुल पद

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क व रिक्ति विवरण

पुरुष अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
पद का नाम पुरुषों के लिए पदों की संख्या महिलाओं के लिए पदों की संख्या
एथलेटिक्स (विभिन्न स्पर्धाओं के लिए) 27  पद 15 पद
एक्वेटिक (विभिन्न आयोजनों के लिए) 39 पद --
अश्वारोही 08 पद --
खेल शूटिंग (विभिन्न आयोजनों के लिए) 20 पद 15 पद
मुक्केबाजी (विभिन्न आयोजनों के लिए) 13 पद  08 पद
फुटबॉल 19 पद --
जिम्नास्टिक 12 पद --
हॉकी 07 पद --
भारोत्तोलन (विभिन्न आयोजनों के लिए) 14 पद  07 पद
वुशु (विभिन्न आयोजनों के लिए) 02 पद --
कबडडी  --  05 पद
कुश्ती (विभिन्न स्पर्धाओं के लिए) 06 पद --
तीरंदाजी (विभिन्न आयोजनों के लिए) 04 पद  07 पद
कयाकिंग --  04 पद
कैनोइंग --  06 पद
रोइंग 02 पद  08 पद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें