18 अप्रैल को होगा एग्जाम
ISRO URSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले CBT की तारीख का ऐलान पहले ही कर दिया था। केंद्र द्वारा 10 फरवरी 2024 को जारी की गई सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के 22 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार अपना एडमिट डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, फोटो, जन्म-तिथि, आदि) की जांच कर लें और यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए URSC से संपर्क करें।
ISRO URSC Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।