फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO Free Online Course 2025: इसरो का मुफ्त ऑनलाइन कोर्स, रिमोट सेंसिंग से फसल उत्पादन का पूर्वानुमान सीखें

Mon, 09 Jun 2025 01:02 PM IST
शिवम गर्ग राजेश ठाकुर, करियर सलाहकार

सार

ISRO Free Online Course 2025: इसरो ने 'फसल उत्पादन पूर्वानुमान के लिए रिमोट सेंसिंग डाटा एनालिटिक्स' नाम से एक फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया है। यह कोर्स 16 जून से शुरू होगा और इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 है।
विज्ञापन
ISRO Remote Sensing Training - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO Remote Sensing Training: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 'फसल उत्पादन पूर्वानुमान के लिए रिमोट सेंसिंग डाटा एनालिटिक्स' नामक फ्री ऑनलाइन कोर्स की पेशकश की है। यह कोर्स भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसरो का यह एक हफ्ते का कोर्स रिमोट सेंसिंग डाटा का उपयोग करके फसल उत्पादन का पूर्वानुमान लगाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। अगर आप कृषि क्षेत्र की विभिन्न बारीकियों को सीखना चाहते हैं, तो इसरो के इस ऑनलाइन कोर्स में शामिल हो सकते हैं। 

कोर्स के बारे में 

यह कोर्स फसल उत्पादन की सटीक भविष्यवाणी करने के लिए रिमोट सेंसिंग डाटा का विश्लेषण करना सिखाता है। इसके अतिरिक्त इसमें सेटेलाइट डाटा का उपयोग करके फसलों की स्थिति, विकास और उत्पादन के बारे में जानकारी हासिल करना भी सिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स के लिए पात्रता और लाभ

अगर आप रिमोट सेंसिंग और भू-सूचना विज्ञान में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, तो इस कोर्स ने शामिल हो सकते हैं। इस कोर्स में आपको फसल की स्थिति के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां इकठ्ठा करने का हुनर सिखाया जाएगा, जिससे आप उससे जुड़े बेहतर निर्णय ले सकें। कोर्स के जरिये खाद्य सुरक्षा के लिए फसल उत्पादन पूर्वानुमान लगाने का भी कौशल सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही, कृषि में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। 

इंटरैक्टिव सत्र भी है 

प्रशिक्षण कार्यक्रम आईआईआरएस इसरो द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन लाइव और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। दैनिक कार्यक्रम ई-क्लास प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। कोर्स के बाद प्रतिभागियों को ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेना होगा। कम-से-कम 70% उपस्थिति रखने वाले प्रतिभागी परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य होंगे। परीक्षा में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को इसरो द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। 

कोर्स के लिए पंजीकरण 

उम्मीदवार 16 जून से लेकर 20 जून, 2025 तक चलने वाले इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतिभागियों का पंजीकरण उनके संबंधित आईआईआरएस डीएलपी नोडल केंद्र के समन्वयक द्वारा स्वीकृत होना आवश्यक है। उम्मीदवार आधिकारिक लिंक elearning.irs.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2025 निर्धारित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें