फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRDAI Assistant Manager 2024: मैनेजर के पदों पर हो रही है भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका आज

Fri, 20 Sep 2024 01:43 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IRDAI: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यथी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आखिरी मौका आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRDAI: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट irdai.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने सहायक प्रबंधक 49 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन विंडो आज बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन

 
आयुसीमा
सहायक प्रबंधक के पद के लिए आवेदन कर रहे आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं 20 सितंबर, 2024 तक उनकी आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी- 100 रुपये
  • अन्य सभी श्रेणी- 750 रुपये
चयन प्रक्रिया
विज्ञापन

इस पदों पर आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को तीन चरण में परीक्षा देनी होगी। तीनों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा
  • दूसरा चरण- वर्णनात्मक परीक्षा
  • तीसरा चरण- साक्षात्कार
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण
इन पदों के लिए आवेन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न चरणों को फॉलो करना होगा। 
  • आधिकारिक वेबसाइट irdai.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर - अधिसूचना - सहायक प्रबंधक भर्ती 2024 पर क्लिक करें।
  • नोटिस में उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें।
  • आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें