RPSC AAO Admit Card: कब होगी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में कृषि अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन इस महीने की 28 तारीख को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगा। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके उम्मीदवारों को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार केंद्र पर अपनी एक वैद्य पहचान आईडी भी लेकर आएं।
RPSC AAO Admit Card: प्रवेश पत्र पर मिलेंगी ये जानकारियां
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का स्थान
- परीक्षा का समय
- परीक्षा से जुड़ी अहम गाइडलाइंस
RPSC AAO Admit Card: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 21 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों में ही 360 अंकों के लिए कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, इनके जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को 2-2 घंटे का समय मिलेगा।