India Post Payment Bank Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB) एग्जीक्यूटिव पदनाम में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 344 रिक्त सीटें भरी जाएंगी। इस पद के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। आईपीपीबी आज आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार, जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक अधिसूचना को अच्छे से पढ़कर आवेदन विंडो बंद होने से पहले आवेदन पत्र भर लें। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को 30000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवार को एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। जिसमें संतोषजनक प्रदर्शन और सार्वजनिक सेवा की मांगों के आधार पर वार्षिक आधार पर एक वर्ष का विस्तार और दो साल की अवधि के लिए किया जा सकता है । उम्मीदवार आईपीपीबी में नियमित अवशोषण के लिए पात्र नहीं होंगे।