रिक्ति विवरण
मध्य प्रदेश, भोपाल के इंस्टीट्यूट भारतीय विज्ञान शिक्षा एंव अनुसंधान संस्थान का लक्ष्य अनुसूचित जाति के 4, अनुसूचित जनजाति के 1, ओबीसी (NCL) के 3, अनारक्षित के 21 और ईडब्ल्यूएस के 2 पदों को भरना है।
पात्रता मानदंड
नॉन टीचिंग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं/संबंधित क्षेत्र या विषय में बैचलर/मास्टर/ एमबीबीएस आदि की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी उम्मीदवार विस्तार से भर्ती के आधिकारिक अधिसूचना से चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दे, उम्र की गणना 11 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए शॉर्टलिस्टिंग अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट/लिखित परीक्षा/कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाय जाएगा।