पहले अप्रेंटिसशिप कर चुके उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्तें
अगर उम्मीदवार पहले किसी अप्रेंटिसशिप को पूरा कर चुका है, तो पिछली अप्रेंटिसशिप खत्म होने के बाद कम से कम एक साल का अंतर होना चाहिए। अगर पिछला अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट नियोक्ता की गलती से खत्म हुआ था, तो यह शर्त लागू नहीं होगी।
वहीं, स्वास्थ्य, आर्थिक परेशानी, आने-जाने की समस्या, करियर बदलने या भाषा की परेशानी के कारण कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने वाले उम्मीदवारों के लिए कम से कम तीन महीने का अंतर जरूरी है। महिला उम्मीदवारों के लिए कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। ऐसे उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अनुलग्नक-ए वाला शपथ पत्र देना होगा।
क्या हैं आयु सीमा का नियम
30 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। उम्र के प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र मान्य होगा।
| वर्ग |
अधिकतम उम्र में छूट |
| एससी/एसटी |
5 साल |
| ओबीसी (एनसीएल) |
3 साल |
| दिव्यांगजन |
10 साल |
| एससी/एसटी दिव्यांगजन |
दिव्यांगजन की छूट के अलावा 5 साल की अतिरिक्त छूट |
| ओबीसी (एनसीएल) दिव्यांगजन |
दिव्यांगजन की छूट के अलावा 3 साल की अतिरिक्त छूट |
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-सत्यापित कॉपी भी ले जानी होगी।
- 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए
- 12वीं की मार्कशीट और डिग्री/डिप्लोमा की सभी सेमेस्टर या वर्ष की मार्कशीट
- स्नातक या डिप्लोमा का प्रमाणपत्र
- सीजीपीए/ओजीपीए को प्रतिशत में बदलने का प्रमाणपत्र, अगर लागू हो
- रिजल्ट जारी होने की तारीख का प्रमाणपत्र, अगर लागू हो
- एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस या दिव्यांगता प्रमाणपत्र, अगर लागू हो
- NATS/NAPS पोर्टल के रजिस्ट्रेशन का प्रिंटआउट
- पात्रता से जुड़ा शपथ पत्र
- मांगे गए अन्य जरूरी प्रमाणपत्र/दस्तावेज
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र
कैसे होगा चयन?
कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन संबंधित ट्रेड की योग्यता में मिले कुल अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट से होगा। मेरिट अधिक अंक से कम अंक के क्रम में बनेगी और पहली बार अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज और मेडिकल फिटनेस सही पाए जाने के बाद नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा।