Interview Tips: इंटरव्यू में अपने बारे में बताएं सवाल के दौरान कई उम्मीदवार घबराने लगते हैं। हालांकि, यह सवाल आपके आत्मविश्वास और पेशेवर छवि को स्थापित करने का एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
Interview Tips: अक्सर किसी भी इंटरव्यू में भर्तीकर्ता आपसे सबसे पहले यही सवाल पूछता है कि अपने बारे में कुछ बताएं? इस सवाल के जवाब के क्रम में आपको एक तरह से अपना रिज्यूमे समझाना होता है। बेशक आपको यह एक बेहद आसान सवाल लगे, लेकिन इसका जवाब ही आपकी नौकरी पक्की कर सकता है। ऐसे में कुछ भी कह देने के बजाय, एक स्पष्ट, संक्षिप्त कहानी पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपकी योग्यता साबित कर सके। इसलिए रिक्रूटर का ध्यान बनाए रखने के लिए अपने उत्तर को दो मिनट से कम समय में बताना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 5
Interview Tips
- फोटो : freepik
भूमिका के अनुसार अपने अनुभव हाइलाइट करें
यदि आप किसी इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, तो वहां अपने काम का अनुभव बताने से ज्यादा बेहतर है कि आप नई भूमिका के अनुरूप ही अपने जवाबों को तैयार करें। आप जिस पद के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं, उस पद से संबंधित पिछली उपलब्धियों, कौशल और क्षमताओं के बारे में बात करें। आप अपनी पुरानी भूमिका से मेल खाती नौकरी के बारे में बताकर भी प्रबंधकों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। ताकि उन्हें यह समझने में मदद मिल सके कि आपके पास इस भूमिका के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव है।
विज्ञापन
3 of 5
Interview Tips
- फोटो : freepik
बदलाव के कारणों को करें स्पष्ट
अगर आप भी उन्हीं पेशेवरों में से हैं, जो बार-बार नौकरी बदलते रहते हैं, तो ऐसा करने के पीछे स्पष्ट कारणों को पूरे आत्मविश्वास के साथ साझा करें। वहीं यदि आपको पिछली नौकरी में अच्छा प्रदर्शन न करने की वजह से भी नौकरी से निकाल दिया गया था, तो इसे सकारात्मक पक्ष के रूप में पेश करें।
4 of 5
Interview Tips
- फोटो : freepik
इंटरव्यू में उन कारणों के बारे में भी बताएं, जिस विशेषताओं के आधार पर आपको पिछली नौकरी पर रखा गया था। ऐसा करने से प्रबंधक को आपकी पेशेवर प्रतिष्ठा के बारे में जानने को मिलेगा। साथ ही यदि आपने कॅरिअर में भी बदलाव किया है, तो उन्हें बताएं कि यह बदलाव कैसे आपके लिए एक रणनीतिक कदम साबित हो रहा है।
यदि आप किसी अच्छी संस्था में काम करना चाहते हैं, तो आपको अन्य उम्मीदवारों की तुलना में खुद को बेहतर रूप में पेश करना आना चाहिए। आप इंटरव्यू में प्रबंधक के सामने उन कौशल, अनुभवों और दृष्टिकोणों को भी साझा कर सकते हैं, जो आपके द्वारा अपनाई जाने वाली नई भूमिका में योगदान दे सकते हैं। साथ ही आपके मूल्यों और रचनात्मकता को भी प्रदर्शित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप पत्रकारिता जैसे रचनात्मक क्षेत्र से अब मार्केटिंग में अपना कॅरिअर बनाने की सोच रहे हैं, तो इंटरव्यू में उन कौशलों और अनुभवों के बारे में बात करें, जो मार्केटिंग के कॅरिअर में बेहतर परिणाम ला सकते हैं।