योग्यता और पात्रता:
उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता निम्नलिखित है:
- एग्जीक्यूटिव ब्रांच (GS(X)/ Hydro Cadre): BE/B.Tech (किसी भी विषय में) न्यूनतम 60% अंक के साथ।
- पायलट / नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर (Observers): BE/B.Tech (किसी भी विषय में) न्यूनतम 60% अंक के साथ।
- लॉजिस्टिक्स: BE/B.Tech (किसी भी विषय में) या MBA/PG डिप्लोमा सहित।
- एजुकेशन: BE/B.Tech (60% अंक के साथ) विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में।
- इंजीनियरिंग ब्रांच: BE/B.Tech (60% अंक के साथ) विभिन्न शाखाओं में।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक जानकारी अच्छी तरह से पढ़ लें।
कैसे करें आवेदन
इंडियन नेवी SSC भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले, उम्मीदवारों को joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवार फॉर्म को अच्छे से चेक करें और अपनी आवेदन शुल्क जमा करें।
- इसके बाद, उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।